शिमला, सुरेंद्र राणा: देश की राजधानी शिमला में पुलिस ने चिट्टा तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। शिमला पुलिस की टीमें आए दिन चिट्टा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। शिमला पुलिस के स्पेशल सैल की टीम ने दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। चिट्टे के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी युुवक ठियोग उपमंडल के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपी युवकों के बैक वर्ड लिंकेज खंगाल रही है। इन दोनों को शिमला के विकासनगर में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 10.940 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद किया है।
दोनों की पहचान योगेश शर्मा निवासी गांव बनाल, ठियोग और राहुल चंदेल निवासी गांव बगैन चौपाल, जिला शिमला के रूप में हुई है। उधर, एसएसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना छोटा शिमला केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
