शिमला, सुरेन्द्र राणा: बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कांगड़ा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ों में रात और सुबह के समय ठंड और बढऩे वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोमवार यानी आज राज्य के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है।किन्नौर, कुल्लू और कांगड़ा की ऊंची पहाडिय़ों में बादल छाने और तापमान में गिरावट की संभावना है। मैदानी और मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम 15 दिसंबर से सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में घना व मध्यम कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है।
