हिमाचल में निकली पटवारी की भर्ती, 12वीं पास इस तारीख से करें आवेदन

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने 6 दिसंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर एचपीआरसीए पटवारी भर्ती अधिसूचना 2025 जारी की है। आयोग पटवारी (नौकरी-प्रशिक्षु) के 530 रिक्तियों को भरेगा। इच्छुक उम्मीदवार 12 दिसंबर, 2025 से 16 जनवरी, 2026 तक एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 या समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश की रीति-रिवाज, स्थानीय बोलियां और कंप्यूटर का थोड़ा ज्ञान होना लाभदायक होगा।

उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 तक 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। कुछ विशेष वर्गों को आयु में छूट दी गई है, जैसे अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांग/हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी और भूतपूर्व सैनिक – इनके लिए अधिकतम आयु 50 साल है।कितना लगेगा आवेदन शुल्क?सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती में आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें 100 रुपये परीक्षा शुल्क और 700 रुपये प्रसंस्करण शुल्क शामिल है। यदि कोई सुधार करना हो तो इसके लिए अलग से 100 रुपये का सुधार शुल्क देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *