प्रश्नकाल के दौरान नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पेज पर उनके खिलाफ हो रही टिप्पणियों को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक एजेंसी को भाजपा नेताओं की इज्जत मिट्टी में मिलाने का काम दिया है। सरकारी कोष से इस एजेंसी को पैसा जारी हो रहा है। यह व्यवस्था ठीक नहीं है।
एजेंसी की ओर से भाजपा नेताओं को गालियां दी जा रही हैं। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसने नेता विपक्ष पर टिप्पणी की है, इसका पता लगाया जाएगा। कांग्रेस में किसी को भी गाली देने की संस्कृति नहीं है। आरटीआई की सत्यता का पता किया जाएगा। आगामी बजट सत्र में नेता विपक्ष को पूरी जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
