लॉटरी में कार के नाम पर 28 लाख ठगे, ऑनलाइन मंगवाया था हर्बल उत्पाद

Spread the love

कांगड़ा, सुरेन्द्र राणा:कांगड़ा के एक व्यक्ति से लॉटरी में कार निकलने का झांसा देकर 28 लाख रुपए की ठगी की है, जबकि दूसरे मामले में कांगड़ा के ही एक व्यक्ति को ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर भी 29 लाख 90 हज़ार का चूना लगाया है। अब उक्त दोनों ही मामलों में साइबर थाना नोर्थ जोन धर्मशाला के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना नोर्थ रेंज धर्मशाला के समक्ष कांगड़ा के एक व्यक्ति ने उससे लॉटरी में कार निकलने के नाम पर ऑनलाइन शातिरों द्वारा 28 लाख छह हज़ार 809 रुपए की ठगी करने की शिकायत दर्ज करवाई है।पीडि़त ने शिकायत में बताया है कि उसने ऑनलाइन माध्यम से एक हर्बल उत्पाद मंगवाया था, जिसके बाद तीसरे दिन उन्हें एक फोन आया, जिसमें इस लॉटरी के इनाम पर कार निकलने की बात बताई गई। साथ ही यह भी बताया कहा कि वह लॉटरी के तौर पर कार या पैसा भी ले सकते हैं। इसके बाद लॉटरी प्राप्त करने के तौर पर उन्हें जीएसटी व हेल्पलाइन फंड देने की बात कही गई। प्रलोभन में आकर व्यक्ति ने कुल 28 लाख छह हज़ार 809 रुपए लूटा दिए, लेकिन जब उन्हें कुछ प्राप्त न होते हुए ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने अपनी शिकायत साइबर थाना में दर्ज करवाई। साइबर थाना नोर्थ जोन धर्मशाला के एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।ऑनलाइन ट्रेडिंग पर ठगी, तीस लाख की धोखाधड़ीसाइबर थाना नोर्थ जोन धर्मशाला के तहत एक व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 29 लाख 90 हज़ार रुपए की ठगी करने की शिकायत दर्ज करवाई है। कांगड़ा के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक व्हाट्सऐप गु्रप से जोड़ा गया, जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग कर मुनाफा देने का झांसा देकर निवेश करने की बात कही। प्रोलोभन में आकर पीडि़त निवेश करता गया और यह राशि 29 लाख 90 हज़ार रुपए हो गई, जब पैसा निकालना चाहा, तो कुछ नहीं मिला। इसके बाद उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी का आभास हुआ, और उन्होंने साइबर थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। साईबर थाना नोर्थ रेंज धर्मशाला के एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पीडि़त की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *