पटवारी के 645 पद भरने का प्रस्ताव चयन आयोग को भेजा: नेगी

Spread the love

कांगड़ा, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र में बुधवार को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में पटवारियों के बहुत अधिक पद रिक्त हैं। पूर्व की भाजपा सरकार ने भर्तियों ही नहीं की। इस कारण काम भी प्रभावित हो रहा है। भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में पटवारी के 645 पद भरने को मंजूरी दी गई है। भर्तियां करने के लिए आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने राजस्व विभाग में कई सुधार किए हैं। लैंड रेवेन्यू एक्ट को बदला गया है। डिमार्केशन की समय सीमा तय की गई है, निर्धारित समय पर यह काम नहीं होने पर कार्रवाई करने का भी प्रावधान है। प्रदेश में राजस्व अदालतें लगाई जा रही है। बीते समय के दौरान लाखों इंतकाल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बंदोबस्त में जरूर कुछ समय लग रहा है, इसे बढ़ाने के लिए मॉडर्न टूल्स प्रयोग करने का फैसला लिया है। रोबोट की भी मदद ली जाएगी। प्रदेश में पटवारी के 628 पद रिक्त हैं। सेवानिवृत हो चुके काबिल लोगों की भी सेवाएं ली जा रही है। उन्होंने विधायक से आग्रह किया कि भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाए, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें हटाया भी जाएगा। इससे पूर्व विधायक लखनपाल ने कहा कि तहसील कार्यालयों में डाॅक्यूमेंट राइटर ज्यादा फीस वसूल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *