जयराम ठाकुर रैली ग्राउंड का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की, बोले जनता में आक्रोश

Spread the love

धर्मशाला, सुरेन्द्र राणा:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और भारतीय जनता पार्टी के विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ जोरावर सिंह स्टेडियम का दौरा कर रैली की तैयारी की समीक्षा की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने सभी नेताओं के साथ रैली स्थल से जुड़ी एक-एक चीजों का बारीकी से निरीक्षण किया और रैली को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा भी की।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस रैली में आम आदमि की सरकार के खिलाफ नाराजगी का एक नमूना होगी। यह रैली जनविरोधी सुक्खू सरकार की नाकामियों को उजागर करने और उसे उखाड़ फेंकने की दिशा में एक अहम पड़ाव साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *