हमीरपुर, सुरेंद्र राणा: राजपूतसभा हमीरपुर ने अपने जनजागरण अभियान के तहत भोरंज ब्लॉक के विभिन्न गांवों में बैठकों का आयोजन कर समुदाय को एकजुट करने की मुहिम तेज कर दी है। इन बैठकों में क्षेत्र के प्रमुख लोगों और पदाधिकारियों ने भाग लेकर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।बैठकों में आर्थिक आधार पर आरक्षण, सामान्य वर्ग आयोग का गठन, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के दुरुपयोग को रोकने, पंचायती राज चुनावों में सामान्य वर्ग की जमानत राशि में भारी वृद्धि, तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस में बेरोजगार युवाओं के साथ हो रही विषमता जैसे प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।साथ ही इन मांगों को सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों के समक्ष मजबूती से रखने का निर्णय लिया गया।बैठकों में शामिल प्रमुख पदाधिकारी—सुशील ठाकुर (महासचिव भोरंज ब्लॉक), रघुवीर राणा (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), रविंद्र सकलानी (वित्त सचिव), मनजीत सकलानी (कार्यकारिणी सदस्य), जय चंद ठाकुर गाडोला, देश राज, अक्षय ठाकुर गाडोला, कमल ठाकुर, सुरेश ठाकुर, वरुण ठाकुर, पवन रांगडा, थानेदार पृथी ठाकुर, गोलू ठाकुर, हेम राज ठाकुर, विपन ठाकुर, संजय ठाकुर, सम्मी ठाकुर, विवेक ठाकुर सहित अनेक स्थानीय निवासी मौजूद रहे और समुदाय को मजबूत करने का संकल्प लिया।यह जानकारी राजपूत महासभा हमीरपुर जिला के महासचिव जोगिंदर ठाकुर ने लिखित बयान के माध्यम से दी।
