संजौली मस्जिद मामले में हिंदू संघर्ष समिति ने आज निकाली सरकार की शव यात्रा, पुतला भी फूंका, प्रशासन से आज होने वाली बैठक का किया बहिष्कार, क्रमिक अनशन भी आज से खत्म।

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:शिमला की संजौली अवैध मस्जिद मामले में हिंदू संघर्ष समिति ने आज संजौली बाजार में सरकार की शव यात्रा निकाली और पुतला फूंक कर अपना रोष जाहिर किया। पुतला फूंकने के साथ ही हिन्दू संघर्ष समिति ने 12 दिन से चल रहे अनशन को भी खत्म किया और जनजागरण अभियान का ऐलान किया है।

हिन्दू संघर्ष समिति ने आज प्रशासन के साथ होने वाली बैठक का बहिष्कार करते हुए प्रशासन पर मामले में लीपापोती और ढीला रवैया अपनाने के आरोप लगाया। हिंदू संघर्ष समिति के नेताओं ने आरोप लगाया कि कल शुक्रवार को मनाही के बावजूद मस्जिद में नमाज अदा की गई थी। अवैध मस्जिद का बिजली पानी काटने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन केवल मौखिक आश्वासन दे रहा है जबकि लिखित में कोई कारवाई अभी तक नहीं हुई है ऐसे में प्रशासन के साथ बैठक में कोई हल नहीं निकलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *