शिमला में हिंदू संगठनों का आमरण अनशन चौथे दिन खत्म, सभी मांगों को लेकर 29 नवंबर को हिंदू संगठनों की प्रशासन के साथ बैठक

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:शिमला के संजौली में मस्जिद विवाद को लेकर प्रशासन के आश्वासन के बाद आज चौथे दिन हिन्दू संगठनों का आमरण अनशन खत्म हो गया है। अनशन पर बैठे हिंदू नेता मदन ठाकुर और विजय शर्मा ने जूस पीकर आमरण अनशन तोड़ दिया है। अब हिंदू संगठनों के नेता और प्रशासन के साथ 29 नवंबर को बैठक होनी है। इस बैठक संगठन हिंदू संगठनों की मांगों को लेकर प्रशासन के साथ चर्चा होगी। हिंदू संगठनों का कहना है आमरण अनशन खत्म हो गया है लेकिन क्रमिक अनशन जारी रहेगा।हिंदू रक्षा मंच के अध्यक्ष कमल गौतम ने कहा कि प्रशासन ने उनकी सारी बातें स्वीकार की हैं और प्रशासन के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है। कमल गौतम ने बताया कि सभी विषयों पर बातचीत के लिए प्रशासन और हिंदू संघर्ष समिति के सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया जाएगा। प्रशासन के साथ बातचीत के लिए 29 नवंबर को बैठक होगी, जिसमें हिंदू संगठन अपनी सभी मांगें प्रशासन के सामने रखेंगे। हिंदू संगठनों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया है और कहा कि वे प्रशासन के साथ मिलकर समाधान निकालने के लिए तैयार हैं। हिंदू संगठनों के अनशन खत्म होने से संजौली मस्जिद विवाद का समाधान होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *