https://youtu.be/bXF2pNVXhzU?si=NstFzctMsTIUphjR
हमीरपुर, सुरेन्द्र राणा; जिला राजपूत महासभा हमीरपुर ने सरकार द्वारा पंचायती राज चुनावों की जमानत राशि में की गई भारी बढ़ोतरी और इसमें वर्ग आधारित विषमताओं के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। महासभा ने इसे जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने वाला और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने वाला कदम बताया है।
सभा के अनुसार पहले जहां सामान्य वर्ग के वार्ड पंच उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि 150 रुपये थी, वहीं इसे बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है। दूसरी ओर अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए यह राशि 75 रुपये से बढ़ाकर 750 रुपये की गई है। इसी प्रकार पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के लिए भी जमानत राशि में लगभग 3 से 15 गुना तक वृद्धि की गई है।
राजपूत महासभा ने आरोप लगाया कि इस तरह की विषमता समाज में जातिगत भेदभाव और नाराजगी को बढ़ाएगी। महासभा ने मांग की है कि सरकार या तो सभी वर्गों के लिए जमानत राशि एक समान करे या इसे आर्थिक आधार पर तय करे।
राजपूत महासभा हमीरपुर के अध्यक्ष अजमेर ठाकुर, महासचिव जोगिंदर ठाकुर, महिला विंग अध्यक्षा वीना कपिल, भूतपूर्व विंग अध्यक्ष अनिल ठाकुर और लीगल सैल कोऑर्डिनेटर एडवोकेट दिनेश ठाकुर ने इस बयान को संयुक्त रूप से जारी किया।
