शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की तिथि तय हो गई है। इसमें धर्मशाला के तपोवन में होने जा रहे शीत सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले विधेयकों के ड्राफ्ट पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई विभागों के एजेंडे भी कैबिनेट की बैठक में जाएंगे। इसके अलावा कई अन्य अहम फैसले भी हो सकते हैं। बैठक 24 नवंबर को राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी।
