शिमला के चलौंठी में तेज रफ्तार कार ने रौंदा चार साल का मासूम, उत्तरकाशी से रिश्तेदारों के पास आया था परिवार

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा,: प्रदेश की राजधानी में रविवार का दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी से आए एक परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दुख लेकर आया। शिमला के पुलिस थाना संजौली के तहत चलौंठी में एक निजी रेस्टोरेंट के समीप बेकाबू कार ने चार साल के मासूम की जिंदगी छीन ली। हादसे के बाद बच्चे का परिवार सदमे में है। दर्दनाक सडक़ हादसा रविवार को दिन में उस वक्त पेश आया जब एक जब कार सडक़ के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान ढली की ओर से तेज रफ्तार आई कार ने खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार साल का मासूम चपेट में आ गया। मृतक की पहचान रोजर पुत्र हरीश निवासी उत्तरकाशी, उत्तराखंड के रूप में हुई है। बताया गया है कि हरीश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ उत्तराखंड से शिमला अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था। पुलिस ने कार चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, वहीं कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *