शिमला में दुष्कर्म के बाद नाबालिग हुई गर्भवती, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में की जांच तो हुआ खुलासा

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की। जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। परिजनों की शिकायत पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी पिछले दो दिनों से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी।

इलाज के लिए जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि वह गर्भवती है। यह सुनकर परिजन स्तब्ध रह गए। परिजनों के पूछताछ करने पर नाबालिग ने बताया कि चार महीने पहले जुन्गा क्षेत्र के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने ढली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *