रोहड़ू पहुंची क्रिकेटर रेणुका ठाकुर, लोगों ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:रोहड़ू की बेटी और विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर आज अपने गृह क्षेत्र लौटीं, तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतकर पहली बार घर पहुंची रेणुका को देखकर क्षेत्रवासी खुशी से झूम उठे। शिमला जिले के रोहड़ू में परिजनों, स्थानीय प्रशासन और लोगों ने फूलमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
शिमला पहुंचते ही रेणुका सबसे पहले अपनी कुलदेवी हाटेश्वरी माता मंदिर गईं। वहां उन्होंने माता के चरणों में शीश नवाया और विशेष पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

विश्व कप के अनुभव साझा करते हुए रेणुका ठाकुर ने कहा कि इतनी बड़ी चैंपियनशिप में दबाव जरूर रहता है, लेकिन टीम ने एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को याद करते हुए बताया कि अच्छा लगा कि प्रधानमंत्री उनकी और उनकी मां की पूरी यात्रा के बारे में जानते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा घोषित पुरस्कार राशि और नौकरी के ऑफर पर रेणुका ने कहा कि हर राज्य अपने खिलाड़ियों को सम्मान दे रहा है और उन्हें खुशी है कि हिमाचल ने भी यह कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *