मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत मंझेली और कड़साई में सुनीं जनसमस्याएं, मंझेली में पटवार वृत्त और स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की घोषणा

Spread the love

नादौन, सुरेन्द्र राणा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत मंझेली और कड़साई में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने मंझेली में पटवार वृत्त और स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने महिला मंडलों को एक-एक लाख और 100-100 कुर्सियां देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त मंहिला मंडल भवनों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मंझेली पंचायत की सडक़ों के सुदृढ़ीकरण के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने मंझेली भंूपल सडक़ की डीपीआर शीघ्र बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कांगू स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने की भी घोषणा की। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े सुधारात्मक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा की गई पहलों के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा सूचकांक में शिक्षा के क्षेत्र में 21वें से पांचवें पायदान पर पहुंच गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई अस्पताल और मेडिकल कालेज में लगभग 20 साल पुरानी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन वर्तमान सरकार इसके स्थान पर आधुनिक मशीनरी स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे डाक्टर दक्ष और निपुण हैं लेकिन पुरानी तकनीक ने उनकी कार्यकुशलता को सीमित कर दिया है। राज्य के लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रदेश सरकार ए स दिल्ली की तर्ज पर आधुनिक मशीनरी स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की देन है। भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने सिर्फ आधारशिला रखी और इसके अलावा और कोई कार्य नहीं किया गया। सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से दो भाजपा विधायक होने के बावजूद मंत्रिमंडल में किसी को भी शामिल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने और पर्यटकों को आकर्षिक करने के लिए नादौन में 59 करोड़ रुपए की लागत से रा िटंग कॉ पलेक्स विकसित किया जाएगा। 79 करोड़ रुपए की लागत से वेलनेस सेंटर और वाटर पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *