सांसद अनुराग ठाकुर का सीएम पर पलटवार बोले भाजपा में नहीं कोई गुट पांच पांडव कौरवों पर पड़ेंगे भारी,जयराम ठाकुर ने भी साधा निशाना एक साल से कांग्रेस पार्टी नहीं बना सकी अध्यक्ष

Spread the love

शिमला, सरेन्द्र राणा: राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में कार्यक्रम कर रही है। शिमला में भी भाजपा द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एक मंच पर नज़र आए। दोनों नेताओं ने हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही दावा किया कि भाजपा में कोई गुटबाज़ी नहीं है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बीजेपी में पांच गुटों की बात करते हैं, इस लेकिन यह पांच पांडव हिमाचल में कौरवों पर भारी पड़ेंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश की भरपूर मदद की है और आगे भी यह मदद जारी रहेगी। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के साथ न तो कभी भेदभाव किया है और न ही भविष्य में करेगी।

जयराम ठाकुर ने भी सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जनता सरकार से परेशान हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी पार्टी के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए, जो एक साल से अपना अध्यक्ष नहीं बना सकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकजुट है और मज़बूत नेतृत्व के साथ काम कर रही है। वहीं, उन्होंने ज़ायका प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री के सवालों को लेकर में जवाब देते हुए कहा कि केंद्र सरकार हर बजट में हिमाचल प्रदेश सरकार का सहयोग कर रही है।

https://we.tl/t-VHsk5ErjMX

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *