सीएम बोले जल्द होगा हिमाचल में कांग्रेस संगठन का गठन, जय राम ठाकुर पर लगाया हिमाचल का बेड़ा गर्क करने का आरोप

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पंचायत चुनावों को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे और सरकार चुनाव आयोग को पूरा सहयोग देगी। शिमला में मीडिया के सवाल पर सीएम सुक्खू ने कहा कि चुनाव करवाने की प्रक्रिया चल रही है।

सीएम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अभी डिजास्टर एक्ट लगा है। सरकार का दायित्व बनता है सबसे पहले आपदा प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाई जाए। पंचायतों की सड़कों को खोला जाए। जैसे ही सभी पंचायतों की सड़कें खुलेंगी, चुनाव करवाए जाएंगे।

सरकार आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए 10 नवंबर को मंडी में कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जिसमें आपदा प्रभावित परिवारों को घर निर्माण के लिए धनराशि मुहैया करवाई जाएगी। पहली किस्त के तौर पर चार लाख रुपये दिए जाएंगे। आवास निर्माण के लिए सरकार की ओर से 7 लाख रुपये दिए जाएंगे।

करीब एक साल से भंग कांग्रेस संगठन के गठन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एक सप्ताह में सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जल्द ही कांग्रेस संगठन का गठन कर लिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) की सहायता से प्रदेश में स्वास्थ्य संरचना को सुदृढ़ करने के लिए 1422 करोड़ की परियोजना की मंजूरी मिलने को लेकर सीएम ने कहा कि भाजपा नेता इसका झूठा श्रेय लेने के कोशिश कर रहें हैं। (JICA) में हिमाचल का 28 फीसदी शेयर हैं। ये विपक्ष के नया जय राम भूल जाते हैं। इन प्रोजेक्ट को फाइनेंस स्वीकृत करता है ये प्रोजेक्ट है जो जापान से मिला है यदि ये प्रोजेक्ट केन्द्र का है तो जय राम ठाकुर इसका स्वीकृति पत्र दिखाए। अपने पांच साल के कार्यकाल में तो जय राम ठाकुर कुछ नहीं कर पाए। यदि जय राम ठाकुर फाइनेंस को समझते तो हिमाचल का इतना बेड़ा ग़र्क नहीं करता।

भाजपा विधायक हंस राज़ पर लगे आरोपों पर सीएम ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी, लेकिन लड़की ने एक साल पहले भी इसकी शिकायत की थी जिस पर लड़की ने माफ़ी मांगी थीं। ऐसे में पुलिस हर पहलू की जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *