विक्रमादित्य बोले- पीएमजीएसवाई में 294 सड़कों के लिए लोक निर्माण विभाग को केंद्र से 2,271 करोड़ मिले

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) 4 के अंतर्गत राज्य लोक निर्माण विभाग को 2,271 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है, जो 294 सड़कों को कवर करती है, जिनकी कुल लंबाई 1538 किलोमीटर है। गुरुवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यह योजना हिमाचल प्रदेश के दूरदराज और कठिनाई भरे इलाकों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी। इससे वहां की जनजातीय एवं ग्रामीण आबादी को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध होंगी और विकास के नए द्वार खुलेंगे।कहा कि मेरे पिता के आदर्शों के अनुरूप हम राज्य के हर कोने तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस प्रगति से हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार होगा, जो राज्य के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हम हमेशा प्रदेश हित में कार्य करते रहेंगे। कहा कि उन्होंने सदैव राज्य के हितों को सर्वोपरि रखा है और राज्य के मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष सकारात्मक रूप से उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *