राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष, भाजपा प्रदेश में करेगी कार्यक्रम, कांग्रेस पर भड़के विपिन परमार, बोले मुस्लिम लीग को खुश करने के लिए बदला गया राष्ट्रगीत।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: केंद्र सरकार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में भव्य उत्सवों के आयोजन करने जा रही हैं। स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की ऐतिहासिक भूमिका को ध्यान में रखते हुए देश एवं प्रदेश स्तर पर भाजपा द्वारा व्यापक जनभागीदारी वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।विओ,,,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन परमार ने कहा कि भारत में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को पूरे हुए 150 वर्ष गर्व के साथ मनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और एकता का प्रतीक है, जिसे देश के हर स्कूल की दैनिक प्रार्थना में शामिल किया जाना चाहिए। भाजपा नेता ने बताया कि 7 नवम्बर को सुबह 11 बजे भाजपा हर संसदीय क्षेत्र में वंदे मातरम् का सामूहिक गान करेगी। शिमला में यह कार्यक्रम अंबेडकर चौक, कांगड़ा में कांगड़ा विधानसभा परिसर, मंडी में कल्लू, और हमीरपुर में आयोजित होगा।

परमार ने कहा कि यह गीत आज भी राष्ट्रवाद, एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है और इसके 150 वर्ष गर्व और सम्मान के साथ मनाए जा रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम लीग को खुश करने के लिए वंदे मातरम् को पूरी तरह लागू नहीं होने दिया। कांग्रेस ने गीत के कई अंतरों को हटा दिया, जो उसकी राष्ट्रविरोधी मानसिकता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि 1937 में कांग्रेस कार्य समिति ने निर्णय लिया था कि पाँच छंदों वाले इस गीत के केवल पहले दो छंद ही गाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार वंदे मातरम् के प्रति असहिष्णुता दिखाई — 2019 में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सचिवालय में इस गीत को गाने पर रोक लगाई थी, जबकि 2017 में एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने स्कूलों में वंदे मातरम् गाना अनिवार्य करने का विरोध किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *