शिमला में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व भव्य नगर कीर्तन, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह हुए शामिल।

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र शिमला में‘‘हिंद की चादर’’ कहलाने वाले गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व के में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दो दिन तक चलने वाले इस शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पहुंचे और गुरु ग्रन्थ साहेब को सिर पर उठाया। जिसमें प्रदेशभर से हजारों की संख्या में संगत शामिल हुई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म, मातृभूमि और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। आज की युवा पीढ़ी को गुरु जी की शिक्षाओं और बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उनके जियो और जीने दो के सिद्धांत पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए। गुरु जी के 350 वें शहीदी दिवस पर रिज मैदान पर आई संगत का स्वागत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *