जॉब ट्रेनी बनेंगे एसएमसी शिक्षक, परीक्षा पास करने के लिए इतने अंक लेना जरूरी

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बीते लंबे समय से कार्यरत एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) शिक्षकों के नियमितीकरण की राह आसान हो गई है। प्रदेश सरकार ने पांच प्रतिशत लिमिटेड डायरेक्ट भर्ती (एलडीआर) प्रक्रिया में 488 टीजीटी आर्ट्स, नॉन-मेडिकल और मेडिकल, 877 सीएंडवी और 62 जेबीटी पदों पर नियुक्तियां करने की मंजूरी दे दी है।

भर्ती परीक्षा के तहत जेबीटी के 44 पद चंबा और 18 पद सिरमौर में भरे जाएंगे। सीएंडवी के तहत टीजीटी हिंदी के 343, टीजीटी संस्कृत के 283 और कला शिक्षकों के 251 पद भरे जाएंगे। इस संबंध में बुधवार को शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं।

एसएमसी शिक्षकों को जॉब ट्रेनी के तौर नियुक्त किया जाएगा। प्रारंभिक तौर पर प्रशिक्षु के रूप में शिक्षकों को कार्य करना होगा। दो वर्ष के बाद इन्हें नियमित किया जाएगा। बतौर जॉब ट्रेनी दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने के बाद नियमित होने के लिए शिक्षकों को दोबारा से एक परीक्षा देनी होगी। परीक्षा पास करने के लिए सामान्य श्रेणी के शिक्षकों को 40 और आरक्षित श्रेणी वालों को 45 अंक लेना आवश्यक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *