चंबा में कार खाई में गिरी, 3 की मौत: 2 घायल, शादी समारोह से घर लौटते वक्त हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी

Spread the love

चम्बा, अभय: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह में बुधवार शाम को एक एक्सयूवी गाड़ी दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। देर शाम तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। घायलों को तीसा अस्पताल ले जाया गया।एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि तीनों मृतकों के शवों का आज तीसा में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पांच लड़के शादी से लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *