शिमला, सुरेन्द्र राणा: राजधानी शिमला के छोटा शिमला में आज सुबह पेट्रोल पंप के साथ डिंपल लॉज में भयानक आग लग गई जिस वजह से लाखों का नुकसान हो गया। यह घटना आज सुबह करीब 8 से 9:00 बजे के बीच बताई जा रही है जैसे ही स्थानीय लोगों ने वहां से धुआं उठते हुए देखा तो तुरंत पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही कुछ ही समय मे छोटा शिमला थाना से पुलिस कर्मचारियों और दमकल कर्मचारी वहां पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस लॉज में फ़िलहाल कोई भी नहीं रह रहा था यहां पर जो परिवार रहता है वह चंडीगढ़ गए हुए थे और उन्हें आज ही वापस लौटना था। फिलहाल आग बुझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है दमकल कर्मचारी कोशिश कर रहे है कि जल्दी से जल्दी आग को बुझाया जाए ताकि नुकसान अधिक ना हो। आग किस तरह से लगी इसका भी पता लगाया जा रहा है। क्या किसी तरह का शॉर्ट सर्किट हुआ है, या फिर जानबूझकर आग लगाई गई है इसके बारे में भी जांच की जा रही है।
