आज आएगा महागठबंधन का घोषणापत्र, 29 को ज्वाइंट रैली करेंगे राहुल-तेजस्वी, आज प्रियंका की सभा

Spread the love

बिहार: बिहार चुनाव-2025 को लेकर महागठबंधन का घोषणापत्र मंगलवार शाम को चार बजे इसे जारी किया जाएगा। हालांकि इस मौके पर राहुल गांधी मौजूद नहीं रहेंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी 29 अक्तूबर को तेजस्वी के साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में ज्वाइंट रैली करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार में मंगलवार को छठ खत्म होते ही तेजी आएगी। प्रियंका गांधी मंगलवार को अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रही हैं। प्रियंका बेगूसराय आएंगी और जिला के बछवाड़ा में उनकी सभा होगी।

इसी बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं। तेजस्वी यादव कौन सी दुनिया में हैं। तिवारी ने कहा कि तेजस्वी ने लड़ाई-झगड़ा करके अपना नाम सीएम फेस के रूप में प्रोजेक्ट करवाया है। हमारे गठबंधन में पहले से मुख्यमंत्री का चेहरा तय है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनावों के लिए छह और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *