हमीरपुर जिला राजपूत महासभा की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, 25 हजार सदस्यता अभियान का लक्ष्य

Spread the love

हमीरपुर, सुरेन्द्र राणा: हमीरपुर जिला राजपूत महासभा की कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर के.एस. जमवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जिला महासचिव जोगिंदर ठाकुर ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वित्त वर्ष में राजपूत महासभा पूरे जिला में 25,000 नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान चलाएगी, ताकि समाज अपने अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा सके।

उन्होंने बताया कि महासभा सरकार को जिलाधीश के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत करेगी, जिसमें प्रदेश के शिक्षण संस्थानों, विभागों और आयोगों द्वारा ली जा रही प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस में बेरोजगार युवाओं के साथ हो रहे भेदभाव की ओर ध्यान दिलाया जाएगा। इसके साथ ही अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण कानून के दुरुपयोग के मामलों में सरकार के हस्तक्षेप की भी मांग की जाएगी।

जोगिंदर ठाकुर ने कहा कि सभा ने ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन के विस्तार के लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटियों के गठन पर विशेष जोर देने का निर्णय लिया है। इस क्रम में नादौन ब्लॉक से विनोद पठानिया को अध्यक्ष, सुभाष ठाकुर को महासचिव और वीना पठानिया को महिला विंग की जिला प्रभारी नियुक्त किया गया।

इसके अलावा, युवा विंग को सशक्त बनाते हुए पंकज अत्री को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रणजीत पटियाल को कर्मचारी विंग का जिला संयोजक तथा विक्रम ठाकुर विक्की को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डी.एस. डढवालिया, सी.एस. चंदेल, प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रभारी अश्वनी राणा, वित्त सचिव रविंद्र सकलानी, संयुक्त सचिव विनोद डडवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुबीर राणा, राजिंदर ठाकुर, सचिव रणजीत ठाकुर अनूप, लीगल विंग संयोजक दिनेश ठाकुर, महिला विंग अध्यक्ष वीना कपिल, भूतपूर्व सैनिक विंग अध्यक्ष अनिल ठाकुर, कैप्टन प्रकाश, युवा विंग अध्यक्ष परमिंदर पम्मी, सुरेश कटोच और सुरेश ठाकुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *