मोहाली 61.96 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद, पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन, बोले, किसानों को नहीं आने देंगे कोई कमी

Spread the love

पंजाब, सुरेंद्र राणा: पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने राज्य की मंडियों में चल रहे धान की फसल के खरीद कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य की समूह मंडियों में धान की आमद और खरीद के कार्य निर्विघन चल रहे हैं तथा लिफ्टिंग भी तेजी से हो रही है। उन्होंने कहा कि 22 अक्तूबर तक राज्य की मंडियों में 64.20 लाख मीट्रिक टन धान की आमद हुई हैए जिसमें से 61.96 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है और खरीदी गई फसल की लगभग 71 प्रतिशत लिफ्टिंग हो चुकी है। बरसट ने बताया कि पंजाब राज्य में धान की निर्विघन खरीद के लिए 1822 नोटिफाइड मंडियां और 651 आरजी खरीद केंद्र बनाए गए हैं। राज्य की मंडियों में 22 अक्तूबर तक 64.20 लाख मीट्रिक टन धान की फसल की आमद हुई है और 61.96 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें से सरकारी एजेंसियों की ओर से 61.80 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। अब तक मंडियों से 43.72 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हो चुकी है।उन्होंने बताया कि पनग्रेन द्वारा 2594072 मीट्रिक टनए एफसीआई द्वारा 14985 मीट्रिक टन, मार्कफेड की ओर से 1612128 मीट्रिक टन, पनसप द्वारा 1243777 मीट्रिक टन, वेयरहाउस द्वारा 714899 मीट्रिक टन और प्राइवेट व्यापारियों की ओर से 16307 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक तरनतारन जिले में सबसे अधिक 698864 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। जबकि दूसरे स्थान पर पटियाला में 652727 मीट्रिक टन और तीसरे स्थान पर फिरोजपुर में 495922 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। बीते बुधवार को मंडियों में 5.30 लाख मीट्रिक टन धान की फसल की आमद हुई हैए जबकि 5.09 लाख मीट्रिक टन की खरीद और 4.65 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हुई है। चेयरमैन ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों, आढ़तियों और मज़दूरों के साथ खड़ी है। मंडियों में धान लेकर पहुंचे किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदा जाएगा। मंडियों में फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करने पड़े । उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्त दफ्तर में कंट्रोल रूप भी स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 01725101649 01725101704 पर संपर्क किया जा सकता है।मंडियों में सिर्फ सूखा धान की लाए किसानउन्होंने कहा कि मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर के अधिकारियों की ओर से मंडियों में जाकर चैकिंग की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे फसल को सूखा कर ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि फसल बेचते समय उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *