मैटमैला पानी पीने को मजबूर विकास नगर, लागों ने जल्द मांगा समस्या का समाधान

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेन्द्र राणा: चंडीगढ़ के मौली जगरा स्थित विकास नगर में पिछले कई दिनों से लोगों के घरों के नलों से गंदा और बदबूदार सीवरेज पानी आ रहा है। इस समस्या के कारण स्थानीय लोग पीने योग्य पानी की भारी कमी से जूझ रहे हैं। बहुत गंभीर और जनस्वास्थ्य से जुड़ा हुआ मामला है। मौली जगराए विकास नगर के लोगों के घरों में सीवरेज का गंदा और बदबूदार पानी आना न सिर्फ असुविधा पैदा कर रहा है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत खतरनाक है खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए। स्थानीय निवासी बताते हैं कि यह समस्या नई नहीं है कई महीनों से पानी की सप्लाई या तो बंद रहती है या जब आती हैए तो उसमें गटर का पानी मिला होता है। बुजुर्ग महिला शकुंतला देवीए जो गुरु रविदास मंदिर के पास रहती हैं ने बताया कि पिछले कई दिनों से हमारे घरों में बदबूदार सीवरेज का पानी आ रहा है। बच्चे बीमार हो रहे हैंए उल्टी-दस्त के कई मामले सामने आए हैं।

कोई सुनने वाला नहीं है। तीन महीने से या तो पानी आता ही नहीं और आता है तो वह गटर का होता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संबंधित विभाग एसडीओ गुरचरण सिंह से कहा मामला अब हमारे संज्ञान में आया है। आज ही इसकी मरम्मत का काम शुरू करवा दिया जाएगा। कई जगह पानी की पाइपलाइन और सीवरेज लाइनें पास-पास होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसे जल्द ठीक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *