लंबित वित्तीय देनदारियों का लेकर पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा। वृद्धावस्था में प्रदेश के पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर मोर्चा खोल दिया है। हिमाचल प्रदेश ज्वाइंट पेंशनर फ्रंट ने पेंशन न मिलने,2016 से एरियर का भुगतान न होने, DA सहित मेडिकल बिलों का भुगतान न होने पर सरकार के खिलाफ शिमला में धरना प्रदर्शन किया और सरकार को चेताया कि अगर सरकार ने पेंशनर की मांगों को लेकर जल्द संयुक्त समन्वय समिति का गठन कर समाधान नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।ज्वाइंट पेंशनर फ्रंट हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने बताया कि पेंशनर को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। नए वेतनमान का एरियर 2016 से लंबित पड़ा है लेकिन सरकार देने को तैयार नहीं है। मेडिकल बिलों का करोड़ों रुपए का भुगतान पेंशनरों को नहीं हुआ है। महंगाई भत्ता 16 फ़ीसदी देय है ऐसी में अब पेंशनरों का सब्र का बांध टूट गया है और आज जिला मुख्यालयों में धरने प्रदर्शन किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *