शिमला, सुरेन्द्र राणा: पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक नेरवा, जिला शिमला का त्रैवार्षिक चुनाव नेरवा स्थित कंवर कॉम्प्लेक्स में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला शिमला के प्रधान श्री भाग चंद चौहान ने की।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव भूप राम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, उपाध्यक्ष दीप राम शर्मा, प्रेस सचिव लायक राम शर्मा, मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी, सलाहकार मोहन सिंह ठाकुर, कार्यालय सचिव नन्द लाल शर्मा, संयुक्त सचिव सुभाष झगटा व प्यारे लाल शर्मा सहित राज्य कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सदन ने गंगा राम शर्मा को चुनाव अधिकारी तथा लायक राम शर्मा व प्यारे लाल शर्मा को सहायक नियुक्त किया। चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए, जिसमें सोहन कल्याण को प्रधान, सूरत चौहान को वरिष्ठ उपप्रधान, जोगिंदर जिंटा को महासचिव और नरेश राठौर को वित्त सचिव चुना गया।
इसके अलावा श्याम ठाकुर को सलाहकार, श्याम चौहान को महालेखा, मुरत सिंह को संयोजक तथा हीरा लाल गैजता व प्रेम मेहता को राज्य प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
नई कार्यकारिणी की ओर से जारी संयुक्त विज्ञप्ति में प्रधान सोहन कल्याण और महासचिव जोगिंदर जिंटा ने कहा कि संगठन 17 अक्तूबर को शिमला में आयोजित सांकेतिक धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में भाग लेगा।
बैठक में उपस्थित राज्य और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए गंगा राम शर्मा, मदन शर्मा, भाग चंद चौहान, भूप राम वर्मा सहित नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स को संशोधित कम्यूटेशन, लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी, चिकित्सा बिलों के भुगतान और 16 प्रतिशत डीए जारी न होने के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों पर 17 अक्तूबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
