शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल पथ परिवहन निगम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली से पहले दिल्ली, चंडीगढ़ और लुधियाना से हमीरपुर के लिए 27 स्पैशल बसें चलाएगा। निगम की यह स्पेशल बसें 17, 18 और 19 अक्तूबर को चलाई जाएंगी। जबकि दीपावली मनाकर वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए भी एचआरटीसी 23 स्पेशल बसें हमीरपुर से चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगीं। निगम की यह बसें 26 और 27 अक्तूबर को हमीरपुर बस स्टैंड से चलाई जाएंगी। एचआरटीसी स्पेशल बसों का टाइमटेबल और बस का कोड निगम की साइट पर डाल दिया गया है। एचआरटीसी बिलासपुर डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि एचआरटीसी बिलासपुर डिपो दीपावली से पूर्व 27 स्पेशल बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और लुधियाना बस स्टैंड से हमीरपुर के लिए चलाएगा।17 अक्तूबर :- चंडीगढ़ से हमीरपुर बस दोपहर बाद 2:55 बजे, 3:30 बजे, 4:30 बजे, 5:15 बजे और रात 8:35 बजे स्पेशल बस चलेगी18 अक्तूबर :- चंडीगढ़ बस स्टैंड से हमीरपुर बस दोपहर 1:40 बजे, 2:30 बजे, 3:20 बजे, 4:15 बजे, 5:15 बजे और रात 8:35 बजे स्पेशल बस चलेगीदिल्ली से हमीरपुर बस रात 8:46 बजे, 9:30 बजे, 9:50 बजे चलेगीदिल्ली से हमीरपुर वाया धनेटा रात 9:11 पर बस रवाना होगीचंडीगढ़ बस स्टैंड से जाहू बस शाम 3:30 बजे और शाम 4:25 बजे स्पेशल रूट पर चलेगीदिल्ली से जाहू के लिए रात 8:35 बजेलुधियाना बस स्टैंड से हमीरपुर के लिए बस रात आठ बजेदिल्ली से ज्वालाजी बस रात 9:08 बजे19 अक्तूबर :- हमीरपुर से चंडीगढ़ को बस दोपहर बाद 2:55 बजे, 3:30 बजे, 4:30 बजे और रात 8:35 बजे स्पेशल रूट पर चलाई जाएगी।दिल्ली से हमीरपुर बस रात 8:20 बजेदिल्ली बस स्टैंड से सरकाघाट के लिए बस रात 8:50 बजेहमीरपुर बस स्टैंड से चंडीगढ़ बस शाम 5:40 बजे26 अक्तूबर:- हमीरपुर बस स्टैंड से हमीरपुर-चंडीगढ़ बस सुबह 8:50 बजे, 9:50 बजे, 10:30 बजे, 11:30 बजे, 12:30 बजे, 1:30 बजे, 2:55 बजे, 3:40 बजे, 4:30 बजे और शाम 6:15 स्पेशल बस भेजी जाएगीहमीरपुर से दिल्ली बस शाम 6:15 बजे और रात 8:30 बजे दिल्ली रूट पर भेजी जाएगी।जाहू से चंडीगढ़ बस दोपहर 1:40 बजे, 2:30 बजे, 3:30 बजे और 4:30 बजे स्पेशल बस चलेगीकांगड़ा बस स्टैंड से कांगड़ा-दिल्ली बस शाम 6:40 बजेसरकाघाट से दिल्ली बस शाम 7:4027 अक्तूबर :- हमीरपुर बस स्टैंड से चंडीगढ़ बस सुबह पांचबजे, 5:40 बजे और 6:15 बजे चलाई जाएगीजाहू बस स्टैंड से जाहू-चंडीगढ़ बस सुबह 4:40 बजे और सुबह 5:30 बजे यात्रियों को लेकर रवाना होगी।
