शिमला में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण पर राजपूत महासभा हमीरपुर ने दी बधाई

Spread the love

हमीरपुर, सुरेन्द्र राणा 13 अक्टूबर। राजपूत महासभा हमीरपुर जिला इकाई ने आज प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है कि राजधानी शिमला में हिमाचल प्रदेश के छह बार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। महासभा ने कहा कि यह सम्मान न केवल स्व. वीरभद्र सिंह के प्रदेश निर्माण में दिए गए अभूतपूर्व योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, बल्कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व की याद भी दिलाता है।

राजपूत महासभा ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में धर्मांतरण जैसी सामाजिक बुराई को रोकने के लिए कानून बनाकर समाज में धार्मिक संतुलन और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत किया। इसके साथ ही वर्ष 2014 में राजपूत और ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की शुरुआत कर उन्होंने इन दोनों समुदायों को सम्मान और अपनेपन का एहसास कराया।

महासभा के जिला महासचिव जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह ने यह उदाहरण पेश किया कि कैसे कोई नेता सर्व समाज के कल्याण के साथ-साथ अपने धर्म और समुदाय के प्रति भी संवेदनशील, सजग और समर्पित रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *