शिमला, सुरेंद्र राणा।हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित दौलत सिंह पार्क में कांग्रेस की वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अनावरण किया। उनके साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उपस्थित रहीं और दिवंगत नेता को पुष्पांजलि अर्पित की।प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, दीपेंद्र हुड्डा, राज्य पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला भी शामिल हुए।इस अवसर पर रिज मैदान में भारी संख्या में लोग जुटे और वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।अनावरण कर बाद जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वीरभद्र सिंह को जनता सड़कों वाले मुख्यमंत्री के नाम से जानते हैं। वीरभद सिंह ने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाकर गांव गांव तक विकास को पहुंचाया। उनके सम्मान में रिज मैदान पर प्रतिमा स्थापित की गई है और उनके विकास के मार्ग को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है। वीरभद्र सिंह ने एक बच्चे के लिए भी स्कूल खोल कर किसी को पढ़ाई से वंचित नहीं होने दिया।बाइट… सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश वहीं इस दौरान कांग्रेस सांसद व महा सचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि वीरभद्र सिंह जनता के नेता थे और मुख्यमंत्री रहते भी वीरभद्र सिंह हमेशा आम व्यक्ति की तरह लोगों के बीच में रहते थे।
गांधी ने कहा कि वीरभद्र सिंह पंडित जवाहरलाल नेहरू के शिष्य रहे, जिन्होंने आदर्शों की राजनीति की और जनता की सेवा के लिए कार्य किया। आज देश को वीरभद्र सिंह, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी जैसे नेताओं की आवश्यकता है जो जनता के लिए समर्पित हो। राहुल गांधी देश की आवाज बन रहे हैं और सच सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी जनता के नेता के रूप में काम कर रहे हैं लेकिन प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश को नुकसान हुआ है। केंद्र की मोदी सरकार हिमाचल की आर्थिक मदद नहीं कर रही है जबकि मुख्यमंत्री कई बार केंद्र से मदद मांग चुके हैं। भाजपा केवल अपनी सत्ता हासिल करने के लिए राजनीति करती है।
