पुलिस ने पांच सेक्टर में बांटा शिमला, सुरक्षा-ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने को अतिरिक्त जवान तैनात

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम लिए शिमला शहर को सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पांच सेक्टरों में बांटा गया है। शिमला शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा, इसके अलावा सिविल ड्रेस में भी पुलिस के जवाना तैनात किए गए हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर सोमवार को हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण होगा। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा सहित इस कार्यक्रम में कई बड़े नेता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए रिज मैदान पर मंच भी सज चुका है।

इसके अलावा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को भी अनावरण के लिए तैयार कर लिया गया है। वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं लोकनिर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को भी तैयारियां का जायजा लिया। वहीं, प्रशासन की ओर से जिला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने तैयारियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शिमला पहुंचने की संभावना है। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष योजना तैयार की है।

एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि राजधानी शिमला में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से शहर को पांच सेक्टरों मे विभाजित किया है। इनमें रिज मैदान से वाया आइजीएमसी संजौली तक पहला सेक्टर रहेगा। वहीं, दूसरा सेक्टर चर्च से वाया शिवालिक होटल, तीसरा सेक्टर स्केडल प्वाइंट से तिबेतियन मार्केट, चौथा सेक्टर मालरोड से लोअर बाजार लिफ्ट और पांचवा सेक्टर टक्का बेंच से जाखू क्षेत्र तक रहेगा। इस दौरान भार संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी।

एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि सोलन और बिलासपुर की ओर से आने वाली छोटी गाडिय़ों को टूटीकंडी में नगर निगम की पार्किंग में पार्क किया जाएगा। वहीं, इन क्षेत्रों से आने वाले मल्टी एक्सेल वाहनों और टैम्पो ट्रैवलर से आने वाले यात्रियों को सीएमपी पर उतारा जाएगा। इन बड़े वाहनों को आईएसबीटी बस स्टैंड से कनलोग के बीच पार्क किया जाएगा।यहां रोके जाएंगे वाहनएसएसपी संजीव गांधी ने बताया कि ऊपरी शिमला से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों को संजौली बाइपास पर कॉलेज के नीचे ओवरब्रिज के पास रोका जाएगा। यहां से कार्यकर्ताओं के उतरने के बाद इन वाहनों को चलौंथी में पार्क किया जाएगा। इसी के साथ ढली टनल से आने वाले छोटे वाहनों को नवबहारसे छोटा शिमला के बीच पार्क किया जाएगा।जगह-जगह साइन बोर्डजुन्गा की तरफ से आने वाले वाहनों को खलीणी से आईएसबीटी जाने वाली सडक़ पर पार्क किया जाएगा। शहर के भीतर भीड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस द्वारा अलग-अलग एंट्री पॉइंट्स पर बैरिकेडिंग और पार्किंग संकेतक लगाए गए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *