शिमला, सुरेन्द्र राणा।पंचायती राज चुनावों को स्थगित करने के फैसले को लेकर भाजपा सरकार पर हमलवार है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने सरकार पर चुनावों से भागने के आरोप लगाए हैं और कहा है कि पंचायती राज चुनाव को सुनियोजित तरीके से कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने स्थगित करने का निर्णय लिया है और अब लोगों में फजीहत के बाद मुख्यमंत्री समय पर चुनाव करवाने की बात कह रहे हैं। सरकार की अधिसूचना और मुख्यमंत्री के बयान में विरोधाभास दिखता है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी व विधायक रणधीर शर्मा ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि कांग्रेस पार्टी को पता है कि अगर पंचायत का चुनाव होगा तो वह जीत नहीं पाएंगे इसलिए चुनावों को आगे टाला गया है।डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट का सहारा लेकर सरकार चुनावों को स्थगित करने की बात कह रही है और उपायुक्तों से पत्र लिखवाकर चुनावों को टालने की मांग की गई है जबकि हमीरपुर जिला जहां केवल एक सड़क यातायात के लिए आपदा में बाधित हुई वहां के उपायुक्त पत्र लिख कर चुनाव को पोस्टपोन करने की मांग कर रहे हैं जो अपने आप में बेहद विचित्र स्थिति है।कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र बचाने की बात करती है पर असल में कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व यानी मतदान को हानि पहुंचाने का कार्य कर रही है।
