हिमाचल में दिसंबर में होने वाले पंचायती राज चुनाव टले

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:हिमाचल सरकार ने आपदा का हवाला देते हुए दिसंबर में प्रस्तावित पंचायत व नगर निकाय चुनाव टालने के आदेश जारी किए। राज्य के कार्यवाहक मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने इसे लेकर शिमला, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर के डीसी को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि मानसून में जान और माल दोनों का भारी नुकसान हुआ है। आपदा के कारण हालात सामान्य नहीं है।इसे देखते हुए सड़क एवं रास्तों की जब तक प्रॉपर कनेक्टिविटी नहीं हो जाती तब तक चुनाव नहीं कराए जाएंगे।

मुख्य सचिव ने यह आदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट धारा 24 की सब सेक्शन (ए) में निहित प्रावधानों के तहत जारी किए है।वहीं पंचायतीराज मंत्री ने मुख्य सचिव के ऑर्डर सामने आने के बावजूद दावा किया कि चुनाव समय पर होंगे।मुख्य सचिव ने अपने पत्र में कहा-प्रदेश में बादल फटने की 47 घटनाएं, फ्लैश फ्लड की 98 और 148 लैंडस्लाइड की बड़ी घटनाएं हुई है। इससे 270 लोगों की जान गई है। 5 हजार 426 करोड़ रुपए की संपति नष्ट हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *