शिमला, सुरेन्द्र राणा: त्योहारी सीजन को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय करों में राज्यों के हिस्सेदारी के तौर पर हिमाचल के 843 करोड़ रुपए की अतिरिक्त किस्त जारी की है, ताकि राज्य अपनी स्पेंडिंग बढ़ा सकें और विकास योजनाओं को गति दे सके। यह पैसा आ गया है, जबकि 10 अक्तूबर को इस महीने की रूटीन किस्त अलग से आएगी। भारत सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने कुल 1,01,603 करोड़ की राशि राज्यों में बांटी है।
इस हिस्सेदारी के तौर पर हिमाचल को 843 करोड़ मिले हैं। इस किस्त के अलावा रूटीन किस्त 10 अक्तूबर को आएगी। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने यह राशि जारी करने के लिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है।
