CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिमोट बटन दबाकर किया रावण दहन,प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: राजधानी के ऐतिहासिक जाखू हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को विजयदशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिमोट कंट्रोल का बटन दबाकर रावण दहन किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू श्याम 6:00 बजे ऐतिहासिक जाखू मंदिर पहुंचे और फिर 6:10 पर रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को रिमोट का बटन दबाकर दहन किया।इस बार विजयदशमी पर रावण के 45 फीट इसके साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के 40 फीट ऊंचे पुतले बनाये गए थे।छह साल बाद दशहरा पर झांकियां भी निकाली गयी। कोरोनाकाल के दौरान इन्हें बंद कर दिया था। नाभा युवा मंडल के सदस्यों द्वारा झांकिया भी निकाली गई।विओ :इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है कुल्लू में दशहरा उत्सव का शुभारंभ आज माननीय राज्यपाल द्वारा किया गया है । बुराई पर अच्छाई की जीत का यह त्यौहार है हम सभी को बुराई को त्याग कर अच्छाई के रास्ते पर आगे बढ़ना है। सभी प्रदेशवासियों को दशहरा उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *