महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री, राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने अर्पित की पुष्पांजलि

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती देश भर में बड़ी धूम धाम से मनाई जा रही है। शिमला में भी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दोनों महान विभूतियों को याद किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि आज के दिन दो फूल खिले थे जिनसे महका हिन्दुस्तान एक का नाम अमन था तो दूसरे का जय जवान। महात्मा गांधी ने संघर्ष करके अंग्रेजो को बाहर कर देश को आजादी दिलाई। गांधी ने पूरा जीवन देश के लिए जिया। देश में जब गरीबी थी तो एक धोती पहनी उसी वेश में इंग्लैंड में वार्ता के लिए गए। राज्यपाल ने कहा कि देश हमेशा महात्मा गांधी को याद रखेगा। वहीं राज्यपाल ने इस अवसर पर दशहरे की भी शुभकामनाएं दी और कहा कि आज रावण रूपी राक्षस जलाया जाता है। समाज में जितनी भी बुराइयां व्याप्त है उन्हें जलाने का काम आज होना चाहिए। हिमाचल में भी नशे की बुराई है हम स्वयं भी और दूसरो को भी इस बुराई से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।

वही इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखों ने कहा कि महात्मा गांधी संपन्न परिवार से थे लेकिन लंदन से बैरिस्टर की पढ़ाई करने के बाद आजादी के लिए कूद पड़े। देश में गरीबी थी ऐसे में महात्मा गांधी ने धोती पहनने का फैसला लिया। उन्होंने अहिंसा का मार्ग अपनाया और उनके सिद्धांतों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने देश में जब अन्न की कमी थी तब आत्मनिर्भर बनाने के लिए जय जवान जय किसान का नारा दिया। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ते नशे पर काबू पाने के लिए कहा कि कानून सख्त बनाए गए हैं नशे के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने और अच्छाइयों को अपनाने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *