हमीरपुर में राजपूत महासभा ने विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन, भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Spread the love

हमीरपुर, उमांशी राणा: जिला मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में विजयादशमी के पर्व पर राजपूत महासभा हमीरपुर जिला के पदाधिकारियों ने हवन-यज्ञ कर विधिवत शस्त्र पूजन का आयोजन किया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम की लंका विजय को याद करते हुए अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

शस्त्र पूजन के उपरांत महासभा के पदाधिकारियों ने इतिहास में राजपूतों द्वारा मुगलों के खिलाफ लड़े गए युद्धों, उनके वीरता भरे योगदान और समाज-देश की रक्षा में हथियारों के महत्व को याद किया। इस दौरान सांकेतिक पूजा कर हथियारों की परंपरा और उनके ऐतिहासिक महत्व पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर सभा के जिला महासचिव जोगिंदर ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, युवा विंग के जिला अध्यक्ष परमिंदर पम्मी, महिला विंग की जिला अध्यक्ष वीना कपिल, कृष्ण कुमार, प्रदेश आईटी प्रकोष्ठ प्रभारी सुमित ठाकुर, सचिव अनूप ठाकुर, रणजीत ठाकुर, विक्रम ठाकुर विक्की, प्रदीप ठाकुर, अनिल ठाकुर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *