दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नया अध्यक्ष मिल गया है। BCCI की कमान अब मिथुन मन्हास के हाथों में होगी। मन्हास अब बीसीसीआई के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालेंगे। दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास ने रॉजर बिन्ना के पद से इस्तीफा देने के बाद इसके लिए आवेदन दिया था। रविवार को मुंबई में हुए एनुअल जनरल मीटिंग में उनके नाम पर मुहर लग गई। वह निर्विरोध इस पद पर चुने गए। वहीं मौजूदा सचि देवजीत सैकिया भी अपने पद पर बने रहेंगे। वहीं राजीव शुक्ला को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है।
