अनशन पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक, CAS पर लगी रोक हटाने के साथ वक्त पर वेतन देने की मांग

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक 24 घंटे के अनशन पर बैठे हैं. यह अनशन विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ के बैनर तले हो रहा है. संघ के अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास ने बताया कि शिक्षक CAS पर लगायी गई रोक तुरंत हटाने और साल 2016 से लंबित DA एरियर तुरंत जारी करने की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं. इसके अलावा शिक्षकों की मांग है कि प्रदेश सरकार की ओर से विश्वविद्यालय को दिए जाने वाला 152 करोड़ रुपए का अनुदान भी एक मुश्त जारी किया जाए. हर महीने अनुदान देने में देरी होती है और इसका असर विश्वविद्यालय के शिक्षकों की छवि पर पड़ रहा है.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास ने कहा कि हाल ही में बैंक से ओवरड्राफ़्ट पर ब्याज के बदले वेतन देने के बारे में विचार किया जा रहा है. शिक्षक कल्याण संघ इसका भी विरोध करता है. इसके साथ ही संघ की ओर से विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों के लिए दो नए आवासीय भवन का निर्माण करवाने की भी मांग की जा रही है. यही मांग शनिवार को विश्वविद्यालय में होने वाली EC की बैठक में भी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *