हिमाचल में अभी भी दो एनएच समेत 320 सड़कें ठप, सेब फंसने के भाजपा के आरोपों पर जगत नेगी का भाजपा पर पलटवार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: सामान्य जन जीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। प्रदेश में अभी तक भी 2 NH समेत 320 सड़कें यातायात के लिए ठप पड़ी हैं। 46 ट्रांसफार्मर बंद है जबकि 69 पानी की परियोजनाएं ठप पड़ी है। कुदरत के कहर से अब तक 454 लोगों की मौत हुई है, 498 घायल है जबकि 50 लोग अभी भी लापता हैं। ये जानकारी राजस्व मंत्री जगत नेगी ने दी है। उन्होंने बताया कि सेब सीज़न के दौरान अभी तक 1 करोड़ 90 लाख सेब की पेटियां मंडियों तक पहुंच चुकी है। जबकि HPMC के माध्यम से 60 हजार मीट्रिक टन सेब खरीदा गया है। विपक्ष के सड़कों के खराब होने के कारण सेब फंसे होने के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में दिक्कत हुई है क्योंकि नॉर्थ पोर्टल में सड़क बंद होने से किसानों बागवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इसके लिए विपक्षी दल भाजपा को सुक्खू सरकार को कोसने के बजाय केंद्र को बोलना चाहिए क्योंकि वहां की सड़कें BRO के अधीन हैं। जगत नेगी ने GST रिफॉर्म पर भाजपा ke अभियान को भ्रामक करार दिया और कहा कि 11 साल तो केंद्र ने जीएसटी के नाम पर लोगों को लुटा, अब बिहार चुनाव आने पर इसका हटा दिया। भाजपा पहले 11 साल तक ली गई जीएसटी पर जवाब दे। पेट्रोल डीजल का खेल भी केन्द्र सरकार खेल रही है। कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बाबजूद तेल के दाम कम नहीं हो रहे इसका ज़बाब देने के बजाय जीएसटी के नाम पर की लुट और अब छूट का ढिंढोरा पीटा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *