शिमला,सुरेंद्र राणा: पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की ठियोग ब्लॉक बैठक सोमवार को शिमला में मुख्य सलाहकार बुद्धि राम जस्टा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव भूप राम वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी, मुख्य संगठन सचिव मदन शर्मा और जिला कोषाध्यक्ष सुदामा राम शर्मा मौजूद रहे।बैठक में मोहन दास को प्रधान, इन्द्र सिंह कमल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहन लाल रदनोलटा को उपाध्यक्ष, श्याम लाल को महामंत्री और रतन कमल को कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।संगठन ने सदस्यता अभियान को तेज़ करने का निर्णय लिया है और आगामी चुनाव के लिए जल्द ही आम सभा बुलाने की घोषणा की। इसके साथ ही 17 अक्टूबर, 2025 को जिला स्तरीय विरोध रैली आयोजित करने का फैसला किया गया, जिसे सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और सदस्य मिलकर प्रयास करेंगे।बैठक में यह भी तय हुआ कि 25 सितंबर, 2025 को शिमला के रोटरी क्लब में जिला स्तरीय बैठक होगी, जिसमें 12 ब्लॉकों के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में सरकार के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी। एसोसिएशन का आरोप है कि सरकार बीते 8 वर्षों से पेंशनरों को वित्तीय लाभ नहीं दे पाई है, जिससे पेंशनरों में गहरा रोष व्याप्त है।
