हमीरपुर, सुरेंद्र राणा: हमीरपुर जिला मुख्यालय पर नगर निगम के प्रथम नवनियुक्त आयुक्त राकेश शर्मा के कार्यभार संभालने पर हमीरपुर जिला राजपूत महासभा की ओर से एक शिष्टमंडल ने टाऊन हॉल स्थित उनके कार्यालय में जाकर औपचारिक भेंट की और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।
इस शिष्टमंडल का नेतृत्व प्रदेश महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.एस. डढ़वालिया और उपाध्यक्ष सी.एस. चंदेल ने किया। शिष्टमंडल में जिला महासचिव जोगिंद्र ठाकुर, प्रदेश आईटी सैल प्रभारी सुमित ठाकुर, एडवोकेट दिनेश ठाकुर और वीना कपिल शामिल रहे।महासचिव जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि आयुक्त राकेश शर्मा के मार्गदर्शन और कुशल प्रशासन में नगर निगम हमीरपुर नई ऊँचाइयों को छुएगा और विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।
