पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी भाजपा, भारतीय जनता युवा मोर्चा 17 को लगाएगी रक्तदान शिविर

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने जा रही है। इस दौरान बीजेपी और भारतीय जनता युवा मोर्चा कई कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि बीजेपी हर वर्ष पीएम मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाती हैं।

भाजपा जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि
सेवा पखावडा के दौरान युवा मोर्चा 17 सितम्बर को देश भर के साथ हिमाचल में भी रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी। वहीं 21 सितंबर को नमो युवा रन का आयोजन शिमला के रिज मैदान पर किया जाएगा। इसके अलावा हमीरपुर, मंडी में भी युवा रन का आयोजन किया जा रहा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी युवा रन को सम्बोधत करेंगे। युवा रन के ब्रैंड एम्बेसडर मोहित चौहान, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल शामिल होंगे। युवा रन के माध्यम से युवाओं में नशा मुक्ति का सन्देश दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *