मंडी, काजल; हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला निहरी में मंगलवार की सुबह 5 बजे लैंडस्लाइड से एक मकान ढह गया। इसकी चपेट में आने से परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वहीं दरंग के सुमा नाले में दो चचेरे भाई बह गए। एक का शव बरामद कर दिया गया है, जबकि दूसरा अभी लापता है।सूचना के अनुसार, सुंदरनगर के निहरी की बोई पंचायत के ब्रगटा गांव में सुबह के वक्त पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में खूबराम का मकान आ गया। मकान ढहने से 5 लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में खूबराम की बेटी, दोहता और भाभी की मौत हो गई।मृतक की पहचान तांगू देवी (64) पत्नी जयसिंह, कमला देवी (33) पत्नी देवराज और भीम (8 महीने) पुत्र देवराज की मौत हो गई। खूबराम और दर्शनू देवी को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
मंडी जिला के ही दरंग में आज सुबह दो चचेरे भाई सुमा नाले में बह गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई मंदिर से घर लौट रहे थे। इस दौरान नाले पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल अचानक टूट गया। इससे दोनों चचेरे भाई नाले में बह गए। ग्रामीणों ने प्रेम सिंह के शव को बरामद कर दिया है, जबकि मनोहर लाल अभी तक लापता है।