जयराम ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित हड़सर क्षेत्र का दौरा

Spread the love

चंबा, सुरेन्द्र राणा: भरमौर विधानसभा के अंतर्गत आपदा प्रभावित हड़सर क्षेत्र का पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दौरा किया।इस क्षेत्र में हाल ही में बादल फटने और भूस्खलन से भारी क्षति हुई है। हड़सर वह स्थान है, जहाँ से पवित्र मणिमहेश यात्रा आरंभ होती है।आपदा के चलते सभी मार्ग बाधित हो गए थे, जिन्हें खोलने का कार्य जारी है। जयराम ठाकुर ने सरकार व प्रशासन से आग्रह किया कि प्रभावित क्षेत्र को शीघ्र राहत प्रदान की जाए, ताकि स्थानीय लोग जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *