सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम PM, संसद भंग, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हैं पोस्ट ग्रेजुएट

Spread the love

विदेश: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की बन गई हैं। राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने शपथ ग्रहण कर ली है। नेपाल में तख्तापलट के तीन दिन बाद आर्मी, राष्ट्रपति और जेन ज़ी नेताओं की कई बैठकों के बाद यह फैसला लिया गया। सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रह चुकी हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। उधर, नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संसद भंग कर दी है। जेन ज़ी नेता संसद को भंग करने की मांग पर अड़े थे। उधर, सुशीला के अंतरिम पीएम बनते ही देश में आपातकाल लागू करने की बात कही जा रही है। आपातकाल के दौरान देश की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सेना के हाथ में रहेगी।उधर, नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान भारतीय पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी की कई घटनाएं सामने आई हैं। शुक्रवार को भी दो भारतीय पत्रकारों के साथ बदसलूकी और मारपीट की गई। बता दें कि नेपाल में नौ सितंबर को जेन जी़ आंदोलनकारियों ने तख्ता पलट किया था। संसद, राष्ट्रपति भवन और पीएम ओली के निजी आवासों को आग लगा दी थी। इस हिंसा में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 1000 से ज्यादा लोग जख्मी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *