मोहाली, सुरेंद्र राणा।पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मदद के लिए ब्रह्मा कुमारी संस्था फिर समाजसेवा के कार्य में आगे आया है। मोहाली के फेज-7 स्थित सुख शांति भवन से गुरुवार को दो ट्रक राहत सामग्री रवाना की गई। इस सामग्री को राजयोग सेंटर्स मोहाली-रोपड़ सर्कल की इंचार्ज प्रेम लता ने जिला प्रशासन मोहाली को सौंपा।इस अवसर पर प्रेम लता ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में समाज के हर वर्ग को ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य हमेशा ही मानवता की सेवा करना और जरूरत के समय लोगों तक सहयोग पहुंचाना रहा है।
बता दे कि ब्रह्मा कुमारी संगठन ने इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान भी सराहनीय कार्य किए थे। उस समय संस्था ने विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार के साथ मिलकर लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। समाजसेवा के इन कार्यों के लिए प्रेम लता दीदी को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा सम्मानित भी किया गया था।राहत सामग्री रवाना करने के मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संस्था ने आशा व्यक्त की कि इस सहयोग से बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत मिलेगी और वे जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट पाएंगे।
